फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Challans issued for 13 school vehicles

Maharajganj News: 13 स्कूली वाहनों का कटा चालान

Tue, 11 Nov 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Challans issued for 13 school vehicles
महराजगंज। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। प्रभारी यातायात अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ कस्बा निचलौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह अभियान यातायात माह नवंबर 2025 के तहत चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने निचलौल क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में संचालित बसों व अन्य वाहनों की गहन जांच की। वाहनों की फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), सीसीटीवी कैमरा, सेफ्टी मेजर गैस किट, फायर एक्सटिंग्विशर और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी अनिवार्य सुविधाओं को चेक किया गया। प्रभारी यातायात अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की गई। कुल 13 स्कूली वाहनों का चालान किया गया और उनसे 28,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed