{"_id":"668bfbbef7c994d0d402770c","slug":"challan-issued-to-four-private-buses-for-overcharging-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126306-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सवारी भरने के आरोप में चार निजी बसों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सवारी भरने के आरोप में चार निजी बसों का चालान
Mon, 08 Jul 2024 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Jul 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सोनौली कस्बे में अवैध रूप से संचालित पार्किंग में पुलिस ने चार बसों का चालान किया। कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। अवैध बस स्टैंड के मामले को लेकर अमर उजाला ने आठ जुलाई के अंक में अवैध पार्किंग में बस खड़ी कर चालक जबरन बैठाते हैं सवारी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
सोमवार को सोनौली बस स्टैंड के पास स्थित अवैध बस पार्किंग में पुलिस पहुंची। दिल्ली सहित कई जिलों की सवारी भर रही चार बसों का 48 हजार रुपये का चालान कर दिया। सोनौली चौकी प्रभारी अनध कुमार ने बताया कि सोनौली से आए दिन अवैध बस पार्किंग से सवारी भरने का मामला संज्ञान में आ रहा था। इसको लेकर चार प्राइवेट बस का अवैध रूप से सवारी भरने के आरोप में चालान किया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। संवाद