फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Challan for disturbing peace of accused of displaying weapon

Maharajganj News: असलहे का प्रदर्शन करने के आरोपी का शांतिभंग में चालान

Mon, 25 Nov 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Nov 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Challan for disturbing peace of accused of displaying weapon
महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर असलहा के साथ प्रदर्शन करने वाले युवक का रविवार को शांतिभंग में चालान कर दिया है। वहीं, असलहा कहां है इसका पता नहीं चल पाया है। पकड़े गए युवक के बताने पर पुलिस व एसओजी टीम असलहा रखने वाले युवक की तलाश में जुट गई है। यह कार्रवाई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई शिकायत के आधार पर जांच के बाद की है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रवि राणा नामक एक युवक ने यूपी पुलिस, डीजीपी, एसपी सहित आला अफसरों को ट्वीट कर शिकायत की थी। उसने लिखा था कि आरोपी युवक कार में असलहा लेकर प्रदर्शन कर रहा है। इससे पहले भी कई युवकों की ओर से सोशल मीडिया पर अवैध असलहा का प्रदर्शन किया जा चुका है। इस तरह का हरकत कर ऐसे युवक आम जनता पर प्रभाव दिखाकर धौंस जमाते हैं। इसका नवयुवकों पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मामले में एसपी के निर्देश पर जांच करते हुए पुलिस ने शनिवार को ही युवक को दबोच लिया। रात भर चली पूछताछ के बाद रविवार को उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है। असलहा बरामद नहीं हो सका है। युवक के बताने पर जिसके पास असलहा है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed