फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Central server closed, crores pay off

सेंट्रल सर्वर बंद, करोड़ों का भुगतान फंसा

Mon, 01 Apr 2019 12:47 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 01 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Central server closed, crores pay off
सेंट्रल सर्वर बंद, करोड़ों का भुगतान फंसा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आरबीआई के निर्देश पर रविवार को लखनऊ से ही कोषागार का सेंट्रल सर्वर बंद कर दिया गया। इसके चलते कई विभागों का करोड़ों रुपये का भुगतान फंस गया। जिससे विभागीय अधिकारी भुगतान के मसले पर ऊहापोह कि स्थिति में हैं। 
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों विभागों की तरफ से बिल प्रस्तुत कर भुगतान कराया जाता रहा है। इसी क्रम कई विभागों अपना बिल प्रस्तुत किया लेकिन शाम पांच बजे ही सेंट्रल सर्वर बंद कर दिया गया। जिससे करोड़ों रुपये का भुगतान फंस गया। कोषागार के वरिष्ठ लेखाकार सतीश चंद्र दूबे ने बताया कि 31 मार्च को शाम पांच  बजे तक करीब दस करोड़ रुपये के बिल पास कर भुगतान किए गए। इसके बाद सेंट्रल सर्वर बंद हो जाने से भुगतान रोक दिया गया। जिन विभागों का बिल व भुगतान फंसा है। उनमें स्वास्थ्य, पंचायती राज सहित अन्य विभाग शामिल हैं। दो कार्यदायी संस्थाओं ने 25 करोड़ रुपये की धनराशि सरेंडर की है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि बताया कि गोरखपुर-परतावल फोरलेन पर काम धीमी गति से होने की वजह से 15 करोड़ रुपये की धनराशि सरेंडर की गई है। उधर, कोषागार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इंडो-नेपाल बार्डर निर्माण खंड एक ने दस करोड़ रुपये की धनराशि सरेंडर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed