{"_id":"647f7f38cf102beabd03db74","slug":"central-and-state-ministers-will-come-on-eight-maharajganj-news-c-7-1-197087-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आठ को आएंगे केंद्रीय व प्रदेश के मंत्री, रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आठ को आएंगे केंद्रीय व प्रदेश के मंत्री, रहेगा रूट डायवर्जन
Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को कई केंद्रीय व प्रदेश के मंत्री आएंगे। नगर में बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण लोगों के कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था बनाई गई है।
नगर पलिका परिषद क्षेत्र के सर्वोदय विद्यालय धनेवा-धनेई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल व भगवत कराड, राज्यपाल मनोज सिन्हा व शिवप्रताप शुक्ला के साथ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंत्रियों व सांसदों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने उस दिन सुबह 10 से रात में 10 बजे तक बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है।
सिसवा-घुघुली की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें फरेंदा की तरफ जाना है वे वाहन उक्त समय में शिकारपुर, परतावल, पनियरा, कैम्पियरगंज होकर फरेंदा जाएंगे। निचलौल के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन जिन्हें फरेन्दा, गोरखपुर रोड की ओर जाना है वे वाहन नो इंट्री के समय सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे। चौक रोड़ से आने वाले सभी भारी वाहन जिन्हें फरेन्दा, गोरखपुर रोड की ओर जाना है वे झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे।
विज्ञापन
फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन जिन्हें निचलौल, चौक, सिंदुरिया शिकारपुर जाना है वे कैम्पियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाएंगे। गोरखपुर, परतावल बाजार के तरफ आने वाले सभी भारी वाहन शिकारपुर से ही डायवर्जन किया जाएगा। पनियरा रोड की आने वाले भारी वाहन को पकड़ी से फरेन्दा की ओर तथा फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहन को पकड़ी से पनियरा की ओर भेजा जाएगा। निचलौल की तरफ से आने वाले रोडवेज की सभी बसें सिन्दुरिया से शिकारपुर होते हुए चौपरिया टैक्सी स्टैंड पर सवारी उतारेंगी।