{"_id":"58f3b4424f1c1be076470dca","slug":"center-admin-and-mock-melee-about-copying","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल को लेकर केन्द्र व्यवस्थापक और छात्रों में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल को लेकर केन्द्र व्यवस्थापक और छात्रों में हाथापाई
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रामनरेश स्मारक डिग्री कॉलेज नगवा धानी में रविवार को बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का राष्ट्र गौरव की परीक्षा थी। सुबह आठ बजे के लगभग कुछ छात्रों द्वारा महाविद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक /प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार के कक्ष में गाली-गलौज किया गया। यही नहीं मेज पर रखा राष्ट्र गौरव का पेपर लेकर फरार हो गए।
केन्द्र व्यवस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को स्नातक द्वितीय वर्ष के हिंदी की परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों द्वारा नकल किया जा रहा था। नकल करने से रोके जाने पर कुछ छात्र उलझ गए। उन्हें नकल न कर पाने को लेकर गुस्सा रहा। रविवार की सुबह परीक्षा के दौरान दस -बारह लोगों को साथ लेकर आरोपी छात्र आठ बजे के लगभग कॉलेज गेट पर एकत्र होकर हंगामा करने लगा फिर कार्यालय में घुसकर हाथापाई करते हुए पेपर का बंडल लेकर फरार हो गए।
केन्द्र व्यवस्थापक ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी है। सूचना पाते ही सचल दल प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह की टीम कॉलेज पहुंच गई। सुचना पाकर पहुंचे सीओ फरेंदा के नेतृत्व में एसओ बृजमनगंज चंद्रेश यादव मय फोर्स के साथ आरोपी छात्रों के घरों पर दबिश दिया। जहां कोई नहीं मिला। काफी खोज बीन के बाद राष्ट्र-गौरव का पेपर कॉलेज की चाहरदिवारी के बाहर फेंका हुआ मिला।
विज्ञापन
इस संबंध में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस को परीक्षा के पहले ही लिखित और मौखिक जानकारी दिया गया था। पुलिस सतर्क होती तो यह सब न होता।
थानाध्यक्ष बृजमनगंज चन्द्रेश यादव का कहना है कि आरोपी छात्रों के घर पर दविश दी गई है। जल्दी ही वे सभी पुलिस की गिरफ्त में होगे। कालेज में इस तरह उत्पात मचाना ठीक नहीं है।