फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Census kits distributed to enumerators and supervisors

Maharajganj News: प्रगणकों और सुपरवाइजरों को वितरित किया जनगणना किट

Sat, 23 May 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Census kits distributed to enumerators and supervisors
सिसवा बाजार। सिसवा नगरपालिका परिषद कार्यालय में शुक्रवार को नपा अध्यक्ष ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना किट व पहचान पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने 133 प्रगणकों और 22 सुपरवाइजरों को जनगणना किट और पहचान पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना में लगे लोगों को सभागार में शिविर आयोजित कर कई चरणों में प्रशिक्षित किया गया है। अध्यक्ष ने कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि जनगणना के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करती है। कार्यक्रम के दौरान जनगणना में लगे कर्मचारियों को इससे संबंधित दिशा निर्देश और सर्वे कार्य में सावधानी व गोपनीयता बनाए रखने की हिदायत दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक विष्णु रौनियार, अनिल गुप्ता, कपिल देव भारती, विनोद गुप्ता, शिक्षिका नीलम श्रीवास्तव, निधि सचान, पुरंजय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed