फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Celebrated the birth of a girl child by getting the girls to cut the cake.

Maharajganj News: बच्चियों से केक कटवाकर कन्या जन्मोत्सव मनाया

Sun, 12 Oct 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth of a girl child by getting the girls to cut the cake.
बच्ची का केक कटवाटे जिला​धिकारी।
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में स्वदेशी उत्पाद मेले में विविध प्रकार के स्टाल लगे हैं। शनिवार को पंडाल में मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बच्चियों से केक कटवाकर कन्या जन्मोत्सव मनाया। प्रांगण में उपस्थित सभी कन्याओं को केक भी खिलाया गया। जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति के तहत मातृ शक्ति को सुरक्षा, सम्मान, एवं स्वावलंबन की ओर बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। इसका परिणाम है कि आज महिलाएं, बच्चियां हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा कि जनपदीय उत्पाद की सामग्री को खरीदारी अवश्य करें, जिससे उत्पाद व उत्पादनकर्ता का उत्साहवर्धन हो, तथा आप स्वदेशी उत्पाद खरीदार भी बनें। जिलाधिकारी ने 30 महिलाओं को कन्या जन्मोत्सव किट्स, तीन स्वच्छता किट, 12 बालिकाओं को एक दिन के लिए विभिन्न अधिकारी बनाए जाने का प्रमाणपत्र व जिला प्रोबेशन कार्यालय में विभिन्न इकाइयों में कार्यरत महिलाओं को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed