फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CDO seeks clarification from XEN

सीडीओ ने एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 23 Oct 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
CDO seeks clarification from XEN
सीडीओ ने एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

महराजगंज। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नहीं आने पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता केएस प्रताप से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि मनरेगा योजना के कार्यों में 50 श्रमिकों से अनिवार्य रूप से कार्य लिया जाए।

सीडीओ ने कहा कि कायाकल्प योजना के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। मानकों से समझौता न किया जाए। मनरेगा पार्क, खेल मैदान का प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति कराई जाए। अधिक से अधिक जॉबकार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। मनरेगा के कार्यों का बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। आवास योजना की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि अधिक से अधिक आवासों के निर्माण को पूरा करते हुए लक्ष्य को हासिल किया। समूहों को भी आत्मनिर्भर बनाया जा। इस दौरान परियोजना निदेशक राजकरन पाल, डीपीआरओ केबी वर्मा, बीडीओ, एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed