फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CDO investigation of work

स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता को परखें सीडीओ- उपेंद्र

Sat, 09 Oct 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
CDO investigation of work
स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता परखें सीडीओ : उपेंद्र
विज्ञापन

काम में अनियमितता मिलने पर दोषियों के विरुद्ध की जाए कड़ी कार्रवाई, अगली बार होगा स्थलीय जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कराए जा रहे आवास व अन्य निर्माण कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करते हुए उसकी गुणवत्ता को परखें। यदि कहीं से भी अनियमितता मिले तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। अगले भ्रमण कार्यक्रम में मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों के हकीकत का निरीक्षण किया जाएगा।
ये निर्देश प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी भी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता देखें तथा उसकी फोटो व वीडियो बनाकर सूचना मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से सभी सूचनाओं को संकलित कर दस दिन में उपलब्ध कराने को कहा है। ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ग्रामसभा का एक रजिस्टर बनाते हुए वहां संचालित शासकीय योजनाओं का पूरा विवरण दर्ज करें। यह भी कहा कि महिलाओं व आमजन की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि निर्देशों का अनुपालन पूरी तरह से कराया जाएगा। इस दौरान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेमसागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा, डीएफओ पुष्प कुमार कांधला, एसडीएम सदर साईं तेजा सीलम, परियोजना अधिकारी राजकरन पाल, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, प्रभारी डीपीआरओ नित्यानंद, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------
प्रभारी मंत्री ने कचरा उठाकर प्लास्टिक मुक्त अभियान का किया शुभारंभ
प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शनिवार की सुबह अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सक्सेना चौक पर कचरा उठा कर पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देकर ही हम घर, नगर, जिले, प्रदेश व देश को स्वस्थ बना सकते हैं। इस कार्य को लेकर हम सभी को अपने दायित्वों का पूरी तरह पालन करना होगा। इस दौरान सभी विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम पंकज वर्मा, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रवि राय, मोहम्मद शमीम, लालबहादुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद प्रभारी मंत्री के सामने लोगों ने उठाए सवाल
सदर विधायक के खिलाफ लोगों ने जाहिर की नाराजगी, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर विधान सभा क्षेत्र के विशुनपुर गबड़आ गांव में शुक्रवार शाम जनपद प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी पहुंचे। यहां शहीद स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद वह आ रहे थे तो गांव के कुछ लोग जनपद प्रभारी मंत्री के पास चले गए। लगातार सवाल करते हुए सदर विधायक के खिलाफ गुस्सा जताया। इस पर लोगों को मंत्री ने समझाया और कहा कि जो भी समस्या है, दूर हो जाएगी।
शुक्रवार शाम विशुनपुर गबडुआ में जनपद प्रभारी मंत्री के सामने गांव के कुछ लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी। सवाल करने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में फैला दिया। वीडियो में एक ग्रामीण मंत्री से सवाल कर रहा है तो कुछ लोग उसे रोक रहे हैं। लेकिन जनपद प्रभारी मंत्री बेहद सहज भाव से ग्रामीणों की बातों को सुनने के साथ ही आश्वासन देते दिख रहे हैं। करीब एक मिनट के वीडियो में ग्रामीणों ने कई सवाल किए। वीडियों में दूसरी आवाज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की आती है। उनके द्वारा कहा जाता है कि बरसात में काम कैसे होगा, जो भी आश्वासन दिया गया है, उसे जल्दी पूरा किया जाएगा।

इस संबंध में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि नोकझोंक वाली कोई बात नहीं थी। गांव के लोगों ने सवाल पूछा, जिसका जवाब दिया गया। गांव में विकास के लिए जो वादा किया गया है, उसे हर हाल में समयबद्ध पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed