फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cdo inspection district hospital

प्रत्येक दिन न्यूनतम एक घंटे क्रियाशील रखें ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 21 Dec 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
cdo inspection district hospital
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रत्येक दिन न्यूनतम एक घंटे क्रियाशील रखें ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

- मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर देखी प्लांट की सक्रियता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने की दिशा में पहल प्रारंभ कर दी है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिला अस्पताल में पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता को देखा तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने जिला अस्पताल के अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन न्यूनतम एक घंटे ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील रखना सुनिश्चित करें, जिससे कि यह पता चले कि तकनीकी रुप से इसमें कोई दिक्कत नहीं है। ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंचने के लिए खराब हुए रास्ते को भी दुरुस्त करने को लेकर उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि सभी प्लांट की क्रियाशीलता को देखा जाएगा जिससे कि आवश्यकता पड़ने की दिशा में अपनी तैयारियों को समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए। यह भी कहा कि यदि कहीं से भी कोई समस्या उत्पन्न हो तो उसका त्वरित रुप से निदान कराया जाए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. एके राय, कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. एवी त्रिपाठी, बैजनाथ गुप्ता, गिरिजेश व अहमद हुसैन आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed