{"_id":"69b47943301d3b43fa003b53","slug":"cdo-expressed-displeasure-over-lack-of-expected-progress-in-suryaghar-scheme-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173291-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सूर्यघर योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सूर्यघर योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में की।
मुख्य विकास अधिकारी ने बी, सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं में नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के संदर्भ में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ लक्ष्य के अनुरूप सूर्य घर लगवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने सैम और मैम बच्चों के पोषण में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए ऋद्धि पांडेय मौजूद रहीं।