{"_id":"6acd5082f88b5f84e20f1719","slug":"cdo-asked-to-improve-the-performance-in-odop-and-vishwakarma-shramik-samman-yojana-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-187014-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीडीओं ने की समीक्षा, बिजली कटौती पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीडीओं ने की समीक्षा, बिजली कटौती पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान और मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण को मिशन मोड में करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्युत कटौती पर नाराजगी व्यक्त की।
सीडीओ ने ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रदर्शन सुधारने को कहा। उन्होंने जल निगम ग्रामीण व आईसीडीएस को भी प्रदर्शन बेहतर करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि योजनाओं की प्रगति पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। उन्होंने जनपद की रैंकिंग गिरने से रोकने के लिए भी निर्देशित किया।