{"_id":"62278a9d2ce75a743e4404cc","slug":"caught-fishing-cat-maharajganj-news-gkp42932232","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिशिंग कैट को तेंदुआ समझकर ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिशिंग कैट को तेंदुआ समझकर ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन
डोमा गांव में रेस्क्यू के बाद जाल में फंसा फिसिंग कैट ।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिशिंग कैट को तेंदुआ समझकर ग्रामीणों ने घेरा
- वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के डोमा गांव में मंगलवार की सुबह फिशिंग कैट निकलने की सूचना से हड़कंप मच गया। ाबादी क्षेत्र में घुसे फिशिंग कैट को तेंदुआ समझकर ग्रामीणों ने घेर लिया। इसकी सूचना वन विभाग के जिम्मेदारों को दी गई। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद फिशिंग कैट को पकड़ा। वन कर्मियों ने कलनही वीट के जंगल में छोड़ दिया।
ग्रामीण रमजान, दूधनाथ यादव, देवनाथ ने कहा कि जंगल से भटक शिकार की तलाश में एक फिशिंग कैट आबादी क्षेत्र में घुस गया। जिसे ग्रामीणों ने तेंदुआ समझ लिया। इस बीच ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उसके बाद फिशिंग कैट आबादी से सटे गेहूं की फसल में छिप गया। ग्रामीणों घेराबंदी करके इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। एसडीओ राकेश चंद यादव वनकर्मियों की टीम के साथ जाल व अन्य सामान लेकर डोमा गांव पहुंचे। वहां पर करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद किसी तरह से फिशिंग कैट पर काबू पाकर उसे पकड़ा जा सका। एसडीओ राकेश चंद यादव ने बताया कि डोमा गांव में तेंदुआ निकलने का अफवाह था। फिशिंग कैट को वन कर्मियों की टीम ने पकड़ कर कलनही जंगल में छोड़ दिया।