{"_id":"62dee8afd649fb0ea84fbc01","slug":"caught-fire-in-kitchen-of-school-maharajganj-news-gkp4449321123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के रसोई घर में लगी आग से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के रसोई घर में लगी आग से मची अफरातफरी
विज्ञापन

फोटो चौक बाजार। थाना क्षेत्र के दरहटा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को मध्याह्न भोजन बनाते समय बड़ा हादसा होने से बच गया। गैस रिसाव से चूल्हे के पास आग की लपटें निकलने लगीं। इससे अफरातफरी मच गई। रसोइया तथा अध्यापकों को दौड़ते देख बच्चे भी कमरों से निकलकर खुले मैदान में इकट्ठे हो गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक राघवेंद्र की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार, दरहटा प्राथमिक विद्यालय में रसोइया गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थीं। चूल्हे के पास रेगुलेटर की पाइप में आग पकड़ ली। जब तक रसोइया कुछ समझती, आग बेकाबू हो गई। विद्यालय में अफरातफरी का माहौल देख बच्चे भी भागने लगे। अध्यापकों ने आग बुझाने के लिए चूल्हे पर जूट का बोरा फेंका तो बोरा भी जल गया। पास के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक राघवेंद्र ने किसी तरह रेगुलेटर को बंद किया और बड़ी घटना होने से बच गई। संवाद