{"_id":"6138d6d38ebc3e144e5cd712","slug":"casino-reopen-tommorow-in-nepal-maharajganj-news-gkp4084008129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में शुक्रवार से कैसिनो खोलने की तैयारी 14-13-37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में शुक्रवार से कैसिनो खोलने की तैयारी 14-13-37
विज्ञापन
नेपाल में कल से कैसिनो खोलने की तैयारी में जुटे उद्यमी
सोनौली (महाराजगंज)। नेपाल में कोविड-19 महामारी के कारण बंद पड़े कैसिनो को संचालित करने की तैयारी में उद्यमी जुट गए हैं। नेपाल सरकार द्वारा हाल ही में कोविड महामारी को नियंत्रित करने के लिए इस पर लगे प्रतिबंध को हटाए जाने के बाद उद्यमी कैसिनो संचालित करने की तैयारी कर रहे हैं।
कैसिनो ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुसार, सरकार द्वारा बीते 3 सितंबर को प्रतिबंध हटाए जाने के बाद काठमांडू घाटी के मुख्य जिला अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई जिसमे सकारात्मक निर्णय हुआ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर सिलवाल ने बताया कि शुक्रवार से व्यवसायी कैसिनो को चालू कर देंगे। भैरहवां सिद्धार्थ होटल संघ के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि नेपाल कैसिनो का मुख्य स्रोत बाजार भारत है। भारत से बड़ी संख्या में व्यापारी और हाई-प्रोफाइल कैसिनो मनोरंजन के लिए नेपाल आते हैं। नेपाल के कैसिनो बाजार भारतीय ग्राहक पर निर्भर है। भारत मे कोविड संक्रमण कम होने की वजह से भारी संख्या में भारतीय पर्यटक हवाई मार्ग से नेपाल आ रहे हैं जिससे कैसिनो को खोलने का पूरे देश में निर्णय लिया गया। होटल संघ के उपाध्यक्ष किशोर जोशी ने बताया कि केसिनो एक ऐसी जगह है, जहां देशी- विदेशी लोगों, व्यापारियों और उच्च वर्ग के व्यापारी मनोरंजन के लिए आते हैं। कैसिनो खुल जाने से छोटे- बड़े सभी होटलों में पर्यटकों की भरमार होगी।