फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cashless medical scheme for teachers starts tomorrow; 12,000 in the district to benefit.

Maharajganj News: कल से शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, जिले से 12 हजार को लाभ

Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Cashless medical scheme for teachers starts tomorrow; 12,000 in the district to benefit.
महराजगंज। सीएम योग आदित्यनाथ मंगलवार को काशी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना से जनपद में 12 हजार से अधिक कर्मचारी बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ेंगे। इन्हें विकास भवन सभागार में न सिर्फ लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा, बल्कि कैशलेस चिकित्सा का पत्र भी जारी किया जाएगा। तैयारियां बीएसए सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पूरी की जा रहीं।
विज्ञापन

कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ बेसिक शिक्षा परिषद के विभिन्न संगठन लंबे अर्से से मांग कर रहे थे। उत्तर प्रदेशीय बेसिक शिक्षा संघ के संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक ने बताया कि उनका संगठन दो बार स्थानीय स्तर पर और एक बार राज्य स्तर पर शिक्षकों को कैशलेस योजना का लाभ देने की आवाज बुलंद कर रहा था, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया था। अब इस सुविधा से बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक व कर्मचारी लाभ पाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक, सहायक शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र व रसोइया को कैशलेस सुविधा से जोड़ने का कार्य पूरा हो चुका है और जनपद से लगभग 12 हजार से अधिक कर्मचारियों का विवरण शासन की तरफ से मांगे गए प्रारूप पर दिया जा चुका है। आठ जुलाई 2026 के बाद इन्हें लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जनपद से 12 हजार शिक्षक, शिक्षामित्र, रसोईया व अनुदेशको का डाटा निदेशालय भेजा जा चुका है। मंगलवार को लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री वाराणसी ट्रेड सेंटर से इस योजना व डीबीटी का शुभारंभ कर रहे जिसका लाइव प्रसारण दिखाकर योजना से संबंधित प्रपत्र वितरित किए जाएंगे।
-सुरजीत सिंह, बीएसए, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed