फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cash theft including goods by putting on masks

नकब लगाकर सामान समेत नकदी चोरी

Fri, 09 Sep 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cash theft including goods by putting on masks
नकब लगाकर सामान समेत नकदी चोरी
विज्ञापन

परतावल(महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर स्थित पिपरालाला में बुधवार रात एक किराने की दुकान में नकब लगाकर सामान समेत नकदी की चोरी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, परसिया इंदरपुर निवासी शंकर शर्मा पिपरालाला में एक किराए के मकान में किराना स्टोर व चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार शाम वे दुकान बंद कर घर चल गए। देर रात चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए और काउंटर में रखा 3,500 रुपये नकदी समेत दो सिलिंडर, चूल्हे, इन्वर्टर की बैटरी व दुकान में रखे कीमती सामान उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान नहीं था। चौकी प्रभारी कतरारी रणविजय वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed