{"_id":"654e8efa95a5baf2bb0d6fcf","slug":"case-registered-for-threatening-secretary-and-principals-husband-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9365-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेक्रेटरी और प्रधान पति को धमकी मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेक्रेटरी और प्रधान पति को धमकी मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
ठूठीबारी। नौनिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान पति को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गांव में आने पर जान से मारने की धमकी मिली थी। मामले में ठूठीबारी कोतवाली पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
निचलौल ब्लाॅक के ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा नौनिया में राजेंद्र प्रसाद चौधरी ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) के पद पर कार्यरत हैं। सेक्रेटरी राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि मोबाइल फोन पर बुधवार करीब सवा दो बजे रजनीश तिवारी का फोन आया। जिसमें वह उन्हें और प्रधान प्रतिनिधि/ (पति) बनवारी लाल यादव को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। साथ ही मुझे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी कोतवाल कंचन राय ने बताया कि लोक सेवक के लोक कर्तव्य कार्य में जानबूझकर बांधा उत्पन्न करने, आपराधिक धमकी, जानबूझकर अपमानित करने आदि की धारा के तहत केस दर्ज हुआ है। संवाद