फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered for assault on ABVP workers

Maharajganj News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered for assault on ABVP workers
महराजगंज। नगर के धवल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ हॉस्पिटल स्टाफ की ओर से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल स्टाफ ने उनके कार्यकर्ता अंकित चौधरी के साथ मारपीट कर धमकी दी।
विज्ञापन

इस घटना के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता मयंक मणि त्रिपाठी, शिवम नाथ शर्मा, राहुल निषाद, अखंड शुक्ला, आर्यन सिंह आदि ने पुलिस और एसीएमओ को सूचित कर हॉस्पिटल में बातचीत के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस दौरान हॉस्पिटल स्टाॅफ ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट की। जिससे कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। स्टाफ ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मयंक मणि के तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed