फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against four people including lover for abetment to suicide

Maharajganj News: प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Mon, 18 Sep 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four people including lover for abetment to suicide
युवती ने प्रेम विवाह किया था, प्रेमी के घर वाले प्रताड़ित करने लगे तो तंग आकर दे दी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवती का शव शनिवार को मिला था। रविवार को प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ।

शनिवार को देर शाम घर पहुंची युवती की मां गांव के ही एक युवक व उसकी मां, बहन व भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने व मारने-पीटने का आरोप लगाया। युवती की मां ने बताया कि करीब दो माह पहले गांव के ही एक युवक ने चोरी-छिपे मेरी बेटी से शादी कर ली। बेटी जब उसके घर जाने के लिए कहती तो वह कुछ समय मांगता और कहता था कि परिवार में सामंजस्य बनते ही घर ले चलूंगा। यह कहकर वह बाहर कमाने चला गया। उसकी अनुपस्थिति में उसकी मां, बहन और भाई मिलकर बेटी को प्रताड़ित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। इन्हीं की प्रताड़ना से तंग होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

भिटौली थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed