Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered after engine and chassis numbers were found to differ from those in the registration booklet; one person arrested.

Maharajganj News: कबाड़ में कटे वाहनों के पुर्जों से तैयार हो रहीं कारें

Wed, 18 Nov 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered after engine and chassis numbers were found to differ from those in the registration booklet; one person arrested.
सोनौली। भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर पुराने वाहनों की पहचान बदलकर फर्जी दस्तावेज के सहारे बिक्री का मामला सामने आया है। नेपाल के पश्चिम नवलपरासी जिले में दो संदिग्ध कारें बरामद होने के बाद वाहन हेराफेरी के नेटवर्क की जांच तेज हो गई है। जांच में पता चला है कि कबाड़ में कटे वाहनों के पुर्जों से कारें तैयार हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में दोनों कारों के इंजन और चेसिस नंबर पंजीकरण पुस्तिका में दर्ज नंबरों से अलग मिले हैं। आशंका है कि भारत के विभिन्न शहरों में कबाड़ के रूप में काटे जा चुके वाहनों के इंजन और चेसिस का इस्तेमाल कर पुरानी कारों की पहचान बदली जा रही है। मामले के तार सोनौली सीमा से जुड़ने की आशंका पर बेलहिया सीमा पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नवलपरासी पुलिस के डीएसपी एवं सूचना अधिकारी मदन थापा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि रामग्राम नगरपालिका-14 निवासी 36 वर्षीय विजय हरिजन को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने बर्दघाट नगरपालिका-9 निवासी दुर्गी गुरुड़ को बा.11 च. 8195 नंबर की पुरानी सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार 12 लाख नेपाली रुपये में बेचने का सौदा किया था। गुरुड़ ने किस्तों में 6.50 लाख रुपये भी दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन का नामांतरण कराने की प्रक्रिया शुरू हुई तो तकनीकी दिक्कत सामने आई। इसके बाद हरिजन ने दूसरी कार उपलब्ध कराई। उसने बा.15 च. 5181 नंबर की लाल रंग की हुंडई आई-10 कार और उसके दस्तावेज गुरुड़ को सौंप दिए। संदेह होने पर गुरुड़ ने पुलिस को सूचना दी। जांच में दोनों कारों के वास्तविक इंजन और चेसिस नंबर दस्तावेज में दर्ज नंबरों से अलग पाए गए।
डीएसपी मदन थापा के मुताबिक, दोनों वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर पंजीकरण पुस्तिका से मेल नहीं खाते। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत से आने वाले नेपाली पंजीकरण वाले वाहनों की जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

कबाड़ के पुर्जों से बदल रहे वाहनों की पहचान
जांच में आशंका जताई जा रही है कि भारत के विभिन्न शहरों से कबाड़ में काटे गए वाहनों के इंजन, चेसिस और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जे लाकर पुरानी कारों में लगाए जाते हैं। इसके बाद डेंटिंग-पेंटिंग और मरम्मत के जरिये वाहनों को नया रूप दिया जाता है। कथित तौर पर इन कारों को दोबारा नेपाल पहुंचाकर फर्जी या हेराफेरी वाले दस्तावेज के सहारे सेकंड हैंड वाहन के रूप में बेचने की कोशिश होती है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।


सीमावर्ती क्षेत्रों के गैराजों की भूमिका की भी जांच
पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पुराने वाहनों के कारोबार और सीमावर्ती क्षेत्रों के कुछ गैराजों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed