फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case registerd in rampage

युवक को पीटकर किया घायल, चार पर मुकदमा

Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
case registerd in rampage
युवक को पीटकर किया घायल, चार पर मुकदमा
विज्ञापन

पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहनापुर में शनिवार की शाम कुछ लोगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को परिजन सीएचसी बनकटी ले गए। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत मोहनापुर के अजय प्रजापति चौराहे पर पान की गुमटी के पास खड़ा था। बताया जाता है तभी गांव के ओमप्रकाश, कमलेश, शैलेश व राजेंद्र वहां पहुंच गए। किसी बात पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। तहरीर के अनुसार, चारों लोग अजय को मारने लगे। वह भाग कर अपने घर में छिप गया लेकिन आरोपी पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और युवक की पिटाई कर दी। घरवालों के विरोध करने पर चारों आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक को परिजनों ने सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल युवक के भाई विजय प्रजापति की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed