फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case regarding firing on grocer businessman

Maharajganj News: किराना कारोबारी पर फायरिंग के मामले में केस

Sun, 04 Aug 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Aug 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Case regarding firing on grocer businessman
निचलौल। क्षेत्र के बरोहिया ढाला और पचमा गांव के बीच से होकर बहने वाली नहर पुल पर शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना कारोबारी पर फायरिंग कर बैग छीनने का प्रयास किया था। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव पचमा निवासी वशिष्ठ पांडेय शनिवार रात करीब 10 बजे बरोहिया ढाला स्थित अपनी किराना की दुकान से बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह बरोहिया ढाला और पचमा गांव के बीच से होकर बहने वाली देवरिया शाखा नहर पुल के पूर्वी छोर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

तभी पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने किराना कारोबारी वशिष्ठ पांडेय पर पिस्टल से फायरिंग कर बैग छिनने का प्रयास किया। लेकिन कारोबारी की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मकसद में असफल रहे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। जबकि अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से मैग्जिन, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ एक बाइक बरामद कर ली।गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम सूरज यादव उर्फ शेखर निवासी जमुनी थाना पकड़ी जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया। मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed