फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case on 4 including 3 brothers of suspended bdo

निलंबित बीडीओ के तीन भाइयों समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Jul 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
case on 4 including 3 brothers of suspended bdo
निलंबित बीडीओ के तीन भाइयों समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत निचलौल ब्लॉक के दो गांवों में हुई थी अनियमितता
निचलौल (महराजगंज)। विकास खंड क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों में हुई अनियमितता के मामले में पुलिस ने वर्तमान खंड विकास अधिकारी अनिल यादव की तहरीर पर निलंबित बीडीओ परमेन्द्र पांडेय के तीन भाइयों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खंड विकास अधिकारी अनिल यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि विकास खंड क्षेत्र के पैकौली कला व कटहरी खुर्द में मनरेगा के कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत हुई थी। उसके बाद डीएम ने परियोजना निदेशक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए जांच कराई। समिति ने अपनी आख्या में अनियमितता की पुष्टि की थी। उसके बाद बीडीओ परमेन्द्र पांडेय को निलंबित करते हुए मनरेगा सेल में तैनात छह कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी गई थी। उन्होंने सरकारी धन गबन कर अपने तीन भाइयों के खाते में रकम भेज दिया था। वही एक ईंट उद्योग संचालक भी सरकारी धन के गबन में शामिल था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में निलंबित बीडीओ के तीन भाई प्रमोद पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय समेत एक ईंट उद्योग संचालक के खिलाफ गबन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed