फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed in the death of a woman who was hit by a car

Maharajganj News: कार की चपेट में आई महिला की मौत के मामले में केस दर्ज

Tue, 08 Aug 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed in the death of a woman who was hit by a car
महराजगंज। श्यामदेउरवा क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग टोला नेवाजीबारी में शुक्रवार को हुए हादसे में हुए महिला की मौत के मामले में केस दर्ज हुआ है। कार सीख रहे युवकों ने धूप से बचने के लिए गांव के बाहर नहर किनारे बैठी महिला को रौंद दिया था। इलाज के दौरान परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रामप्रताप गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि उसकी गर्भवती बेटी रंभा गुप्ता (26) अपनी आठ माह की मासूम बेटी, चचेरे भाइयों श्यामसुंदर व लवकुश के साथ धूप से बचने के लिए पेड़ के नीचे छांव में बैठी थी। इसी बीच नहर पटरी पर कार सीख रहे युवक तेज रफ्तार से आए और किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दिया था। हादसे के बाद पेड़ से चिपक गई। रंभा को लेकर लोग परतावल सीएचसी पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं घायल मासूम, मृतका के चचेरे भाई श्यामसुंदर व लवकुश का इलाज सीएचसी में हुआ। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला की कार की टक्कर से मौत के मामले में आरोपी बिपिन व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed