फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed for electricity theft and non-payment of dues

Maharajganj News: बिजली चोरी और बकाया भुगतान न करने पर केस

Sun, 13 Apr 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed for electricity theft and non-payment of dues
महराजगंज। विजिलेंस टीम और बिजली विभाग की संयुक्त टीम की ओर से नगर क्षेत्र के कलक्ट्रेट मोड़ पर एक उपभोक्ता के घर पर छापा मारा गया। जांच के दौरान यह पता चला कि उपभोक्ता धीरज पर 79 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग की ओर से बकाया की वजह से पहले ही उसका कनेक्शन काट दिया गया था। लेकिन बिना बिल जमा किए उपभोक्ता ने फिर से अवैध रुप से कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग करना शुरू कर दिया था। विजिलेंस प्रभारी योगेन्द्र नाथ ने बताया कि धीरज के खिलाफ बिजली चोरी और बकाया भुगतान न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। बिजली विभाग उपभोक्ताओं से अपील कर रहा है कि समय पर बिल का भुगतान करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। अवैध कनेक्शन रखने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed