फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against unknown person in case of death in accident

Maharajganj News: दुर्घटना में मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown person in case of death in accident
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र में सतभरिया कबाड़ की दुकान के पास बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसा हो गया था। गोरखपुर से महराजगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से ठोकर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबलू (28) निवासी पिपरा खादर, पोस्ट तरकुलवा तिवारी, थाना भिटौली का रहने वाला था। मृतक के भाई संजय कुमार ने बताया कि बबलू महराजगंज बाजार जा रहा था। वह अपनी बाइक पर सवार था। अचानक गोरखपुर की ओर से आ रही कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बबलू को सिर व अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। गोरखपुर मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed