{"_id":"6802585893cc510e7b0b98f9","slug":"case-filed-against-father-and-son-for-assault-on-demanding-outstanding-amount-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-147188-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बकाया रकम मांगने पर मारपीट, पिता-पुत्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बकाया रकम मांगने पर मारपीट, पिता-पुत्र पर केस
Fri, 18 Apr 2025 07:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Apr 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली गांव में उधार पैसे मांगने पर पिता और बेटे ने पिटाई कर दी। घुघली थाने में पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित आशुतोष सिंह ने तहरीर देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व गांव के रहने वाले रामभवन शर्मा को उधार 20 हजार रुपये दिया था। उसने धीरे-धीरे करके 11 हजार रुपये दिया। 14 अप्रैल को बचे हुए नौ हजार रुपये मांगने के लिए रामभवन की दुकान पर गया। जहां रामभवन का बेटा संदीप बैठा था। उससे पैसे मांगा तो बोला कि पिता से बात कर लो। मैंने फोन से बात कराने के लिए कहा तो वह भड़क गया। कुछ समय बाद रामभवन भी दुकान पर आ गए और दोनों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने आरोपी पिता रामभवन और बेटा संदीप शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की। संवाद