{"_id":"63c6fad3dbf45a1d9c40b17b","slug":"case-filed-against-eight-for-kidnapping-of-girl-student-maharajganj-news-gkp464660438-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छात्रा के अपहरण के मामले में आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छात्रा के अपहरण के मामले में आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण के मामले में आठ पर केस दर्ज
जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के पास हुई थी वारदात
महराजगंज। शहर के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के सामने से सोमवार दोपहर में चारपहिया वाहन के जरिये कुछ लोगों ने एलएलबी की छात्रा का अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मंगलवार को आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी सोमवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने गई थी। बेटी जब कॉलेज से परीक्षा देकर दोपहर में बाहर निकली, तो उसी दौरान कुछ लोग दो पहिया और चारपहिया वाहन से पहुंचे। उसे जबरन वाहन में बैठाकर फरार हो गए। कॉलेज के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है।
छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रीति शर्मा निवासी घासीकटरा मिर्जापुर, नेहा गुप्ता निवासी लालडिग्गी राजघाट गोरखपुर, सारिका विश्वकर्मा निवासी मिर्जापुर गोंडीयाना राजघाट, पुष्पलता जायसवाल निवासी जाफरा बाजार गोरखपुर, नासिर सिद्दीकी निवासी निचलौल, अमृता तिवारी निवासी गांधीनगर नौतनवां, अमृता जायसवाल और डिंपल निवासी नौतनवां के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।