{"_id":"662ec35a72daaa152402ea14","slug":"case-against-two-for-kidnapping-teenage-girls-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121168-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरियों को भगाने के आरोप में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरियों को भगाने के आरोप में दो पर केस
Mon, 29 Apr 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने गांव के ही दो युवकों पर अपनी पुत्री व भतीजी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर के अनुसार, दो दिन पहले आधी रात को गांव के ही दो युवक पुत्री एवं नाबालिग भतीजी को बहला फुसलाकर भगा ले गए। काफी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं इन लोगों का पता नहीं चल रहा है। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन