{"_id":"67a4bb95aa1106ef1f066b4f","slug":"case-against-four-including-husband-in-case-of-death-of-married-woman-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142106-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत चार पर केस
Thu, 06 Feb 2025 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत मामले में बृहस्पतिवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र की ग्रामसभा जमुहरा कला निवासी साधना की शादी दो वर्ष पहले कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली निवासी मुकेश से हुई थी। बुधवार को सायं मुकेश के घर से साधना के मायके फोन किया गया की साधना फाटक बंदकर के घर में है।
वह फाटक नहीं खोल रही है। उसके मायके के लोग मझौली पहुंचे और सूचना पर कोल्हुई पुलिस भी पहुंच गई। सबके सामने घर का फाटक तोड़ा गया तो कमरे में साधना मृत पड़ी थी। गले में दुपट्टा लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ जमुहरा कला निवासी मृतका के पिता रामप्रसाद ने कोल्हुई थाने में दी तहरीर में बताया कि बेटी के ससुराल वाले आए दिन प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए उसे मारापीटा जा रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने साधना के पति मुकेश, सास शकुंतला, देवर अभिषेक एवं ससुर महेंद्र के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष कोल्हुई अरविंद सिंह के अनुसार, पिता की तहरीर पर साधना के ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।