Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CA's office and residence raided, causing commotion

Maharajganj News: सीए के कार्यालय व आवास पर छापा, हड़कंप

Thu, 26 Feb 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
CA's office and residence raided, causing commotion
छापेमारी के दौरान कार्यालय के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी।
नौतनवा। जीएसटी कागजातों में हेराफेरी व फर्जी फर्म के आधार पर सरकार को राजस्व का करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का मामले में बुधवार को टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के कार्यालय व आवास पर छापेमारी की। वाराणसी से आई केंद्रीय जीएसटी की टीम ने कस्बे के घंटाघर चौक क्षेत्र में यह कार्रवाई की। घंटों चले विभाग की इस छापेमारी की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

महिला टीम के साथ पहुंची सीजीएसटी की टीम ने देर शाम तक छापेमारी के बाद लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत विभिन्न दस्तावेजों को जब्त कर लिया और सीए को सम्मन देकर वापस लौट गई। नौतनवा पहुंची सीजीएसटी टीम को सूचना थी कि नेपाल को निर्यात होने वाले सामग्रियों के बदले मिलने वाले सरकारी रिफंड का लाभ लेने के लिए अलग-अलग फर्म को जरिया बनाकर अब तक करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा किया गया है, जिसमें सीए की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन

बुधवार को अधीक्षक के नेतृत्व में वाराणसी से आई टीम ने घंटाघर चौक स्थित सीए के यहां छापेमारी की तो दस्तावेज में खेल होने का मामला सामने आया। दोपहर के करीब डेढ़ बजे से देर शाम तक अधिकारी दस्तावेजों की मिलान और जांच-पड़ताल में जुटे रहे। सीए एवं कार्यालय में कार्यरत कर्मियों से पूछताछ में कोई भी स्पष्ट व संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारी का कहना है कि फिलहाल मामला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा से जुड़ा हुआ लग रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
मौके से लैपटॉप, हार्ड डिस्क एवं दस्तावेजों को जब्त कर सीए को सम्मन देकर उन्हें कार्यालय पर तलब किया गया है। कार्यालय में मिलान एवं विधिक जांच पूरी होने के बाद आयुक्तालय स्तर से अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed