{"_id":"6862e23c26f9b72465014155","slug":"cargo-trucks-stranded-due-to-non-construction-of-diversion-in-binayi-khola-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-153331-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिनयी खोला में डायवर्जन निर्माण नहीं होने से मालवाहक ट्रक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिनयी खोला में डायवर्जन निर्माण नहीं होने से मालवाहक ट्रक फंसे
Tue, 01 Jul 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण महेंद्र हाईवे के किनारे पूर्वी नवलपरासी के दुमकीवास में बिनयी खोला में सड़क डायवर्जन का निर्माण नहीं हो पाया है।
रविवार की सुबह आई बाढ़ में पुराना डायवर्जन बह जाने के बाद महेंद्र हाईवे से पूर्व-पश्चिम की ओर जाने वाले 100 मालवाहक और खाली ट्रक अब दुमकीवास और बर्दघाट इलाके में फंस गए हैं।
सोमवार को भी डायवर्जन का निर्माण नहीं हो सका। धूप के कारण महेंद्र हाईवे के हांगसीगेट-सरदी सेक्शन से छोटे वाहन और यात्री बसें गुजर रही हैं। हालांकि, अंदरूनी सड़क संकरी होने के कारण मालवाहक और लंबी दूरी के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। बर्दधाट-दुमकीवास के बीच 14 किलोमीटर लंबे दाऊनन्ने रोड सेक्शन में सामान्य बारिश में भी वाहनों के फंसने की समस्या आ रही है।
इसके कारण लंबी दूरी की यात्री बसें बुटवल-पोखरा मार्ग से आवागमन कर रही हैं। बिनयी नदी पर बनकर तैयार कंक्रीट पुल को अगले शनिवार से चालू करने की तैयारी चल रही है। लगातार बारिश के कारण पुल की अंतिम तैयारियां और डायवर्सन का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है, क्योंकि नदी का जलस्तर कम नहीं हुआ है।