फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car occupants attacked, five injured

कार सवार लोगों पर हमला, पांच घायल

Fri, 25 Mar 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Car occupants attacked, five injured
कार सवार लोगों पर हमला, पांच घायल
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार गांव के बाहर कार से मंगलपुर जा रहे लोगों पर बृहस्पतिवार देर रात 15 बाइक पर सवार 30 लोगों ने हमला कर दिया। हमले से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
श्यामदेउरवां क्षेत्र के नटवा जंगल निवासी रोशन गुप्ता का गांव के विजय यादव से चुनावी रंजिश में कहासुनी हो गई और दोनों में मारपीट हुई। उसकी शिकायत रोशन गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर की। बृहस्पतिवार रात श्यामदेउरवा थाने से तहरीर देकर वह कार से वापस घर जा रहे थे। उनके साथ चार अन्य लोग भी थे। अभी वह बड़हरा बरईपार गांव के बाहर निकले ही थे कि अचानक 15 बाइक सवार 30 लोगों ने उन्हें घेर लिया और कार को क्षतिग्रस्त करते हुए उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

बाइक सवार सभी लोगों ने मुंह बांध रखा था। चार लोगों की पहचान हो गई है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। मारपीट में मनोज गुप्ता, रोशन गुप्ता, उपेंद्र सिंह, अरविंद व पवन गुप्ता को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी भटहट भेजवाया। वहां से मनोज गुप्ता व रोशन गुप्ता की हालत गंभीर देख डॉक्टरों में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया आरोपी विजय, धीरज, शिवम व राहुल तथा 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed