फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car collides with school bus while overtaking, two injured

Maharajganj News: ओवरटेक के चक्कर में स्कूल बस से टकराई कार, दो घायल

Mon, 03 Feb 2025 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Feb 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Car collides with school bus while overtaking, two injured
निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित ओढ़वलिया गांव के पास सोमवार को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार कार एक स्कूल बस के चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान कार सवार दो लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक घायल व्यक्ति की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गनीमत रहा कि स्कूली बस में कोई बच्चे सवार नहीं थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक स्कूल का बस ठूठीबारी की ओर बच्चों को लेने जा रहा था। स्कूली बस अभी ठूठीबारी मार्ग स्थित ओढ़वलिया के पास पहुंची थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार स्कूल बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बस की चपेट आ गई। जिस दौरान स्कूली बस और कार क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कार सवार सत्यपाल सिंह (26) निवासी गोलनपुरा थाना गुलहरिया जिला गोरखपुर और सन्नी पाल (30) निवासी सरकट बढ़या थाना बखिरा जिला संतकबीर नगर घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायल सन्नी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed