फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   captive house will be built in 7 range

जिले के सात रेंजो में बनेगा बंदी गृह

Sun, 07 Jun 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
captive house will be built in 7 range
जिले के सात रेंजो में बनेगा बंदी गृह
विज्ञापन

संतोष शर्मा
महराजगंज। प्राकृतिक संसाधनों, वनों व वन्यजीवों की उपलब्धता वाले सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में अनैतिक कार्यों में लिप्त रहने वाले लोगों पर कार्रवाई को लेकर वन विभाग ने पहल प्रारंभ कर दी है। विभाग ने क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) के तहत प्रभाग के सभी सात रेंजों में बंदी गृह का निर्माण कराने का मन बनाया है। बंदी गृह के निर्माण में कुल 63 लाख रुपये व्यय होने हैं, जिसका प्रस्ताव भी भेजा गया है। धन मिलते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में जिले के पकड़ी, शिवपुर, दक्षिणी चौक, उत्तरी चौक, मधवलिया, निचलौल व लक्ष्मीपुर रेंज को शामिल किया गया है। आए दिन इन वन क्षेत्रों में अनैतिक कार्य में लिप्त लोगों को पकड़ा जाता है। पकड़े गए लोगों को रेंजों में बंद किए जाने के लिए मानक के मुताबिक बंदीगृह नहीं हैं, ऐसे में बंदीगृह की आवश्यकता को महसूस करते हुए विभाग ने सभी रेंजों में कैंपा योजना से एक-एक बंदीगृृृह का निर्माण कराने की योजना बनाई है। बंदी गृह का निर्माण हो जाने से बंदियों को उसमें बेहतर ढंग से रखा जा सकेगा। जिम्मेदारों को उन्हें लेकर इधर-उधर नहीं भटकना होगा। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि सभी रेंजों में बंदीगृह के निर्माण को लेकर कैंपा योजना के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि मिलने के उपरांत कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed