फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Candidates missed the exam and the city was choked with traffic jams.

Maharajganj News: परीक्षा से छूटे अभ्यर्थी तो जाम से हांफा शहर

Tue, 09 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Candidates missed the exam and the city was choked with traffic jams.
पीजी कालेज के पास पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान लगा महराजगंज निचलौल मार्ग पर जाम। 
महराजगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर सोमवार को 12 बजे 13 केंद्रों से अभ्यर्थियों के एक साथ निकलने से शहर में जबर्दस्त जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक वाहनों के पहिए थम गए या रेंगते हुए नजर आए। इससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा शुरू हुई। जाम से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी लगे हुए थे। शहर में कहीं भी जाम की स्थिति न बनने पाए इसके लिए पुलिस अधिकारी भी दौरा करते रहे। सुबह से लेकर दोपहर तक तो राहत रही। सुबह में जाम की स्थिति न रहने के कारण अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। दोपहर में जैसे ही परीक्षा खत्म हुई तो जाम लग गया। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उमस और कड़ी धूप के बीच जाम लगने से लोग पसीने से तरबतर हो गए। बसें, ई-रिक्शा, कार सहित बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। पैदल निकलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा। वाहन चालक इधर-उधर से निकलने का प्रयास करने लगे। इसके चलते यह दिक्कत और बढ़ गई। किसी तरह से पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे बाद जाम से खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी पाली की भी परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ देर के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले निकलने के चक्कर में बढ़ता गया जाम
पहले निकलने के चक्कर में जाम और बढ़ गया। जाम में फंसे लोग इधर-उधर से निकलने का प्रयास करने लगे। इसके चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई। जाम खत्म होने के बजाय और बढ़ गया। इसके चलते अभ्यर्थियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम से कराह उठे राहगीर
पहली पाली की परीक्षा छूटने और दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के बीच अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से शहर में वाहनों के पहिए जाम हो गए। जाम में फंसे राजगीर संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा छूटने के समय केवल पैदल यात्रियों की आवाजाही होनी चाहिए थी। इससे जाम की समस्या नहीं होती। वहीं रवि पांडेय ने बताया कि आधे घंटे से जाम लगा हुआ है। धूप के चलते काफी दिक्कत हो रही है। बस अड्डे के पास बाइक सवार उमेश पांडेय ने कहा कि एक तरफ परीक्षा छूटी है और दूसरी तरफ परीक्षा शुरू हुई है। इसके दोनों पाली के अभ्यर्थियों के आने-जाने के कारण यह समस्या हुई। वहीं देर शाम नवीन मंडी के पास भी जाम लग गया। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निजात दिलाया।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिले में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। निर्धारित मानक के अनुसार एक पुलिस उपाधीक्षक, 23 निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, 30 उपनिरीक्षक, 109 हेड कांस्टेबल, 202 कांस्टेबल, 104 महिला आरक्षी तथा 13 एलआईयू कर्मियों सहित कुल 482 पुलिसकर्मियों को परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया था। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तीन पुलिस उपाधीक्षक, छह निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, 33 पुलिसकर्मी और 17 यातायात पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई। इस प्रकार कुल 554 पुलिसकर्मी परीक्षा व्यवस्था में लगाए गए।

वर्जन
कुछ देर के लिए जाम लगा था। एक तरफ अभ्यर्थियों की छुट्टी होने और दूसरी तरफ दूसरी पाली के अभ्यर्थियों के आने के कारण यह समस्या हुई। जाम से बचने के लिए रूट डायवर्ट किया गया था।
- अरुणेंद्र प्रताप सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed