फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Campaign to make illiterate people literate begins, exam to be held in September

Maharajganj News: निरक्षरों को साक्षर बनाने का अभियान शुरू, सितंबर में होगी परीक्षा

Wed, 06 May 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Campaign to make illiterate people literate begins, exam to be held in September
15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों के लिए है योजना
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों से नामित होंगे सर्वे के लिए शिक्षक
जून से अगस्त तक निरक्षरों के लिए चलेंगी कक्षाएं
महराजगंज। उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को शिक्षा की राह पर अग्रसर करने की कवायद जनपद में तेज की जाएगी। सभी परिषदीय विद्यालयों को निर्देशित कर जागरूकता तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जाता है। 2011 की जनगणना के मुताबिक जनपद में साक्षरता दर 62.76 फीसदी है। शेष 38 प्रतिशत को साक्षर बनाने के लिए उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जाएगा। नए शिक्षा सत्र के आरंभ होने के बाद अब नवभारत साक्षरता मुहिम को भी तेज किया जा रहा है। इसके तहत सर्वे कर निरीक्षरों की सूची तैयार कर जून से अगस्त तक शिक्षित किया जाएगा। इसके बाद सितंबर में परीक्षा कराई जाएगी। पास होने वालों को साक्षर होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षामित्र करेंगे सर्वे

नवभारत साक्षरता अभियान के तहत शासन के निर्देश क्रम में प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में एक सर्वेयर नामित किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी दी जाएगी। जहां शिक्षामित्र उपलब्ध नहीं होंगे, वहां सहायक अध्यापक यह कार्य संभालेंगे। सर्वेयर को अपने क्षेत्र में कम से कम 15 ऐसे निरक्षरों का चिह्नांकन करना होगा, जिन्हें पढ़ना-लिखना और अंक ज्ञान नहीं है। उनका डेटा उल्लास एप पर अपलोड करना होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रमों पर भी जोर दिया जाएगा। इसके तहत रैलियां, नुक्कड़ नाटक और विद्यालय की दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के प्रावधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के बाद शुरू होगी शिक्षा की मुहिम
परिषदीय शिक्षकों की सर्वे रिपोर्ट के बाद निरक्षरों को शिक्षित करने की कवायद शुरू की जाएगी। इसके तहत कक्षा पांच से ऊपर के मेधावी छात्र, एनसीसी, एनएसएस, डीएलएड व बीएड के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूह की शिक्षित महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सहयोग लिए जाएगा। ब्लाॅक स्तर पर इन्हें प्रशिक्षित भी गया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत यह प्रतिदिन दो घंटे साक्षरता मुहिम को देते हुए निरीक्षकों को शिक्षित करेंगे।


वर्जन
नवभारत साक्षरता मुहिम के बाद सितंबर 2026 और मार्च 2027 में साक्षरता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में सफल होने पर निरक्षरों को साक्षर होने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed