{"_id":"67ed97877442099d3a0a8cfe","slug":"by-conducting-rehearsals-the-capacity-of-available-resources-in-hospitals-was-tested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146055-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूर्वाभ्यास कर अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की परखी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूर्वाभ्यास कर अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की परखी क्षमता
Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के पांच सरकारी चिकित्सालयों में लगे ऑक्सीजन प्लांटों पर माकड्रिल हुई। संसाधनों के क्रियाशीलता की परख की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि कोरोना के संकट के दौरान के दौरान जिले में पांच सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ था।
उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में ऑक्सीजन की कमी न हो और उपकरण, संसाधन व स्टाफ ठीक ढंग से कार्य करें।
इसे ध्यान में रखते हुए पूर्वाभ्यास कराया गया है। मॉकड्रिल के दौरान सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता, उपकरणों, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन और संबंधित सहायक सुविधाओं की जांच की गई।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की निगरानी करते हुए प्लांट की कार्यक्षमता की जांच की गई। वहीं, सिसवा गोपाला में डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया ने मॉकड्रिल में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
परतावल में एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार और फरेंदा में एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने प्लांट के संचालन, उपकरणों की स्थिति तथा स्टाफ के प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया।