फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buses without permits are causing loss of revenue

Maharajganj News: राजस्व को चूना लगा रहीं बगैर परमिट वाली बसें

Sun, 13 Apr 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Buses without permits are causing loss of revenue
सोनौली। सीमावर्ती इलाके में बगैर परमिट वाली बसों की भरमार है। बीते दिन शिकायत पर एक बस सीज की गई थी। बगैर परमिट के बसों का संचालन कर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब 15 से 20 ऐसी बसें हैं, जो धड़ल्ले से चल रही हैं। सोनौली सीमा के पास रोजाना दर्जनों बसें बिना परमिट एवं फिटनेस के गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद के लिए सवारियां भरकर आती-जाती हैं। इसके कारण विभाग को हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन और आरटीओ की एक संयुक्त टीम ने दो दिन पहले आधी रात को सवारियां लेकर दिल्ली जा रही बस को पकड़कर सीज कर दिया था, लेकिन भारत नेपाल सीमा रात 10 बजे सील हो जाती है। बस कहां से आई और यात्रियों को कहां रोका गया था इस कि जानकारी टीम लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सोनौली के पार्किंग में ऐसे वाहनों का जमावड़ा रहता है। बसें गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से लेकर दूर के प्रांतों में सवारियां लेकर जाती हैं। इनके पास न तो वैध परमिट होती है न ही फिटनेस। इनमें कई के पास टूरिस्ट के लिए जारी परमिट होती है। सीमावर्ती इलाकों में टूरिस्ट परमिट की आड़ में बसें सवारी ले जा रहीं हैं।

इस पर कार्रवाई भी हो चुकी है लेकिन अंकुश नहीं लग पा रहा है। बसें काठमांडो वाया सोनौली से दिल्ली जाने वाली पर्यटक बसें हैं। टूरिस्ट परमिट की आड़ में यह बसें धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम पर परिवहन विभाग को चूना लगाया जा रहा है।


परमिट समाप्त होने के बाद झांसा देने के लिए बस पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा लिखवा दिया जाता है। इससे पर्यटक झांसे में आ जाते हैं, जबकि ये बसें अधिकृत नहीं होती हैं। इनमें कहीं से भी किसी यात्री को बैठा लिया जाता है। उसकी सूची नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed