फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buses parked in workshop

Maharajganj News: यात्री झेल रहे मुसीबत, वर्कशॉप में खड़ी रहती बसें

Mon, 12 Jun 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Buses parked in workshop
रोडवेज परिसर में बस का इंतजार करते यात्री।संवाद
महराजगंज डिपो में परिचालकों की कमी, पांच से सात बसें नहीं भर पातीं फर्राटे
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्टेशन परिसर में प्रतिदिन यात्री बस का इंतजार करते हैं। रोडवेज के वर्कशाॅप में प्रतिदिन पांच से सात बसें परिचालक के अभाव में खड़ी रहती हैं। क्योंकि 15 चालकों व 30 परिचालकों की कमी है। ऐसे में यात्रियों को समय से गंतव्य जाने के लिए बस नहीं मिल पाती है।
महराजगंज डिपो से 52 बसें संचालित हो रही हैं। इनमें 15 बसें अनुबंधित हैं। इन बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम को 85 चालक व 106 परिचालकों की जरूरत है। डिपो में महज 70 चालक व 76 परिचालक ही सेवा दे रहे हैं। यदि परिचालक छुट्टी पर चले गए तो बसों का पहिया थम जाता है।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से चालकों की भर्ती के लिए कई बार प्रयास किया गया। इसके बावजूद डिपो में चालकों की कमी पूरी नहीं हो पाई। रोडवेज की बसों का संचालन ठीक ढंग से न होने के कारण यहां के यात्रियों को रोडवेज की बेहतर सेवा नहीं मिल पा रही है। 15 चालक और 30 परिचालकों की वर्तमान में महराजगंज डिपो को जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि चालक व परिचालकों की कमी की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। भर्ती होते ही जिले में चालक और परिचालकों की संख्या पूरी होगी।
...
बस तो बढ़े, नहीं समस्या बरकरार
महराजगंज डिपो से दिल्ली के लिए दो बसें शुरू की गई हैं। लखनऊ के लिए दो एसी बसें भी चलती हैं। इन बसों के संचालन के लिए चालक व परिचालक नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed