Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus services on local routes will be increased during Diwali, while the number of trips on long-distance routes will be reduced.

Maharajganj News: दिवाली पर लोकल रूटों पर बढ़ेंगी बसें, लंबे रूटों पर घटेंगे फेरे

Sat, 07 Nov 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bus services on local routes will be increased during Diwali, while the number of trips on long-distance routes will be reduced.
महराजगंज। दीपावली और भैया दूज पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महराजगंज डिपो ने बसों के संचालन में बदलाव किया है। सात से नौ नवंबर तक लंबे रूटों पर बसों के फेरे कम किए जाएंगे, जबकि लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डिपो के रमजान अली के मुताबिक, सात, आठ और नौ नवंबर को लंबे रूटों पर संचालित होने वाली 15 बसों के स्थान पर केवल 10 बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे लंबे रूटों पर बसों की संख्या कम रहेगी। त्योहार पर अधिकतर लोग अपने घर और गांव लौटते हैं, जिससे स्थानीय मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पांच लोकल रूटों पर चलेगी एक-एक अतिरिक्त बस
नौतनवां, फरेंदा, पनियरा, चौक और ठूठीबारी रूट पर एक-एक अतिरिक्त बस चलाई जाएगी। इन मार्गों पर पहले से एक से पांच बसों का संचालन हो रहा है। त्योहार के दौरान बाजार से खरीदारी कर लौटने वाले लोगों और नौकरीपेशा यात्रियों की संख्या बढ़ने से इन मार्गों पर भीड़ रहती है। अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात नवंबर को धनतेरस और आठ व नौ नवंबर को दीपावली एवं भैया दूज के कारण यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी। इसे देखते हुए लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, ताकि यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर न रहना पड़े।
संजय प्रेमी, एआरएम महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed