{"_id":"6335e9fe2b27835bf2529529","slug":"bus-service-started-from-belhia-in-nepal-to-lumbini-maharajganj-news-gkp4522683142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के बेलहिया से लुंबिनी के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के बेलहिया से लुंबिनी के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल के लुंबिनी विकास कोष ने एशियाई विकास बैंक से सब्सिडी से प्राप्त इलेक्ट्रिक बसों का यांत्रिक परीक्षण बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया है। दशहरा तक भारतीय और विदेशी पर्यटकों को सीमा से सटे बेलहिया से प्रतिदिन पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। बस लुंबिनी से देवदह, रामग्राम, कपिलवस्तु की यात्रा कराएगी।
लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष सिद्धिचरण भट्टराई ने बताया कि लुंबिनी विकास कोष की बैठक के बाद स्थानीय नगर पालिका, परिवहन कार्यालय, उद्योगपतियों और पर्यटन व्यवसायियों की बैठक हुई। बस संचालित होने से लाभ के बारे में विचार विमर्श हुआ। रूपनदेही मुख्य जिला अधिकारी भारतमणि पांडेय ने बृहस्पतिवार को तत्काल पांच बसों को चलाने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि पांच बसों में से एक बस बुटवल-भैरहवा-बेलहिया एयरपोर्ट से लुंबिनी के रास्ते चलेगी। दूसरी बस बेलहिया-भैरहवा-एयरपोर्ट से लुंबिनी तक, तीसरी बस नवलपरासी-रामग्राम-भैरवा-बेलहिया एयरपोर्ट से लुंबिनी के लिए, चौथी बस कपिलवस्तु-तिलौराकोट से लुंबिनी के लिए और पांचवीं बस लुंबिनी के आसपास चलेगी। विकास कोष के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानिन राय ने बताया कि परीक्षण अवधि तक बसों का संचालन निशुल्क किया गया है। दशहरा बाद इन बसों का किराया तय होगा।