फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus runs from Sonauli to Maharajganj but timing is unknown

Maharajganj News: सोनौली से महराजगंज तक बस तो चली पर समय का पता नहीं

Thu, 15 Aug 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Bus runs from Sonauli to Maharajganj but timing is unknown
महराजगंज। सोनौली से जिला मुख्यालय तक के लिए बस तो संचालित कर दी गई, लेकिन यात्री इसका समय नहीं जानते हैं। अधिकतर लोग ज्यादा किराया खर्च कर निजी वाहनों से मुख्यालय जाने के लिए मजबूर हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनौली से जिला मुख्यालय तक जाने के लिए बस सेवा शुरू हुई तो आसपास के गांवों के लोगों और यात्रियों को उम्मीद जगी कि अब मुख्यालय जाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, लेकिन जिम्मेदारों ने रोडवेज बस की समय सारिणी तक घोषित नहीं की। इससे यात्रियों एवं मुख्यालय में सरकारी विभागों में काम करने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। मोहनापुर के संगेश्वर प्रसाद ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जाने के लिए के समय के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इससे चलते निजी वाहन से जाना पड़ता है। समसुद्दीन अंसारी ने बताया कि हफ्ते में एक दिन जिला अस्पताल में इलाज कराने आना पड़ता है। बस के समय के बारे में जानकारी नहीं है।बंशी कुमार ने बताया कि बस संचालित होने के बाद भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनौली से जिला मुख्यालय बस की समय सारिणी
रोडवेज बस सुबह 7:30 बजे सोनौली से जिला मुख्यालय के लिए निकलती है। 7:45 पर नौतनवा, 8:10 पर कोल्हुई, 9 बजे फरेंदा पहुंचती है। यहां से 9:15 पर प्रस्थान करती है, जबकि 9:30 बजे खजुरिया पहुंचती है और 10 बजे जिला मुख्यालय पहुंच जाती है।


सोनौली से जिला मुख्यालय तक के लिए रोडवेज बस निकलने के लिए समय निर्धारित है। बस स्टेशन पर समय सारिणी लगाई गई है। परिचालकों को भी जानकारी दी गई है। इसको लेकर प्रचार-प्रसार भी हो रहा है।
-एनके चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सोनौली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed