{"_id":"620bee99e53b88214d0b0a1a","slug":"bus-overturns-due-to-driver-falling-asleep-15-passengers-injured-maharajganj-news-gkp427057959","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नींद आने से बस पलटी, 15 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को नींद आने से बस पलटी, 15 यात्री घायल
विज्ञापन

परतावल। क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास मंगलवार सुबह एक बस चालक को नींद आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 40 लोग सवार थे। सभी विंध्याचल से उपनयन संस्कार में शामिल होकर घर आ जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी परतावल में इलाज कराने के बाद गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के ईश्वर पाठक अपने बेटे आदित्य पाठक का जनेऊ कराने के लिए परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदारों के साथ बस से विंध्याचल गए। वहां से वापस आने के दौरान मंगलवार सुबह सिरसिया गांव के पास चालक को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लाल देवी निवासी बरियारपुर (60), बासमती निवासी मुजहना (60), नीरा (30) निवासी मुजहना, रेनू (22), नीतू (25 ) निवासी मधुबनी, मनोरमा 45, नीलम (40), सुनीता (30), रीतू (24), जामवंती परशुराम तिवारी (60), रूची (15), संध्या (50), माया देवी (40), सोनी (60) निवासी निवासी देवतहा आदि घायल हैं। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।