फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus full of passengers collides with tractor-trolley, one's hand chopped off

Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई सवारियों से भरी बस, एक का कटा हाथ

Thu, 21 Mar 2024 06:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 21 Mar 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bus full of passengers collides with tractor-trolley, one's hand chopped off
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर पिपरा लाला के पास बृहस्पतिवार को रोडवेज बस में ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में बैठे एक व्यक्ति का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि एक का हाथ टूट गया। कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। इससे भड़के यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोरखपुर डिपो की बस 46 यात्रियों को लेकर ठूठीबारी जा रही थी। बस अभी श्यामदेउरवां क्षेत्र के पिपरा लाला के पास पहुंची कि पीछे से ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। बस में सबसे पिछली सीट पर बैठे सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी शिवसागर यादव 35 वर्ष का दाहिना हाथ कटकर जमीन पर गिर गया। उसके आगे वाली सीट पर बैठे सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मोरवन निवासी रमाकांत यादव 50 का हाथ टूट गया। बस में सवार अन्य यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चलती बस में ही चालक व परिचालक की पिटाई कर दी। बस चालक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवां के सामने बस खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बस चालक गिरिजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली काफी तेज गति से ट्रैक्टर लाकर पिछले हिस्से में टक्कर मार दी, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। परिचालक मुग्गन चौहान ने बताया कि बस में कुल 46 यात्री बैठे थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, घायलों का इलाज चल रहा है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed