फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bus fell 60 meters down to hill six died In Nepal

Nepal News: नेपाल में बस पहाड़ी से 60 मीटर गिरी नीचे, छह की मौत, 16 घायल

Fri, 06 Jan 2023 04:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (नेपाल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (नेपाल)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Jan 2023 04:36 PM IST
सार

पाल्पा वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर लीला बहादुर केसी ने बताया कि मृतकों में से तीन के शवों को शुक्रवार सुबह बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
bus fell 60 meters down to hill six died In Nepal
नेपाल में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल के रूपनदेही जिले से पाल्पा के लिए निकली बस बृहस्पतिवार देर रात मधुवन तारिफंत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


सभी मृतक पाल्पा के रैनादेवी छाहरा ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर 8 खुसरने गांव के निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव में जुट गई है। हादसे के बाद से बस चालक व सह चालक फरार हैं।
विज्ञापन


पाल्पा वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर लीला बहादुर केसी ने बताया कि मृतकों में से तीन के शवों को शुक्रवार सुबह बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों में 54 वर्षीय खिमकुमारी राणा, 33 वर्षीय निर्मला घिमिरे, 11 वर्षीय सुरुमा घिमिरे, 21 वर्षीय दानकुमारी खत्री, 45 वर्षीय गुनी गाहा और 19 वर्षीय बीमा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी रैनादेवी छाहरा ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर 8 के निवासी हैं। बस सड़क से करीब 60 मीटर नीचे गिरकर पहाड़ी में गिरी थी। हादसे में 16 घायलों का इलाज लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल बुटवल में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed