फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Burning sensation in eyes is increasing, dust flying on the roadside is increasing the problem.

Maharajganj News: आंखो में बढ़ रही जलन, सड़क किनारे उड़ रही धूल बढ़ा रही परेशानी

Thu, 28 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Burning sensation in eyes is increasing, dust flying on the roadside is increasing the problem.
महराजगंज। शहर में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसका असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। शहर के फरेंदा रोड से कांशीराम आवास की ओर जाने वाली सड़क के किनारे घूल उड़ने से लोगों के आंखों में जलन बढ़ती जा रही है। ज्यादातर लोगों ने इस रूट पर सुबह टहलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन आंखों में जलन होने के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शहर के अंदर चारों तरफ जगह-जगह सड़कें टूटी हैं, जिससे सड़क किनारे रेत उड़ते हैं। कहीं-कहीं सड़क खोदाई के बाद मिट्टी को मार्ग से नहीं हटाया जा रहा है। यह सूखने के बाद वाहनों के गुजरते ही हवा में उड़ती है। यह सीधे लोगों की आंख और नाक में पहुंचती है। इससे आंखों में जलन हो रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा सांस के साथ धूल फेफड़ों तक पहुंच रही है। इसे लेकर लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका है। सड़क पर पानी का छिड़काव न करने से यह सभी परेशानियां लोगों को उठानी पड़ रही है। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि सड़क किनारे उड़ने वाले धूल से लोगों को सांस की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में मास्क जरूर लगाएं। परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार निगम ने बताया कि धूल व प्रदूषण से आंखों में जलन होने के अलावा आंख से पानी गिरने की बीमारी होती है। आंख में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed