फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bulldozer went on trespassing, resisting

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,विरोध

Mon, 04 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 04 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer went on trespassing, resisting
सोनौली कस्बे में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। - फोटो : द‌िनेश जायसवाल
 सोनौली के एसएसबी रोड पर गंदगी और उससे होने वाली परेशानियां प्रकाशित होने पर रविवार को प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। किसी प्रकार का कोई विवाद न हो इसके लिए कई थानों की पुलिस व पीएसी लगाई गई थी। 
विज्ञापन


नौतनवा क्षेत्र के सपा नेता अनुराग मणि तथा भाजपा नगर अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाया है। एसडीएम नौतनवा को ज्ञापन देकर कहा है कि पश्चिम में सीता राम के मकान से पूरब जगदीश के मकान तक अतिक्रमण है। धनबल और सत्ता के आगे प्रशासन ने अतिक्रमण न हटाकर छोड़ दिया। लोगों ने नाली के आगे करीब 10 फिट तक अवैध कब्जा कर मकान बना लिए हैं। जबकि बगल रहने वाले गरीबों का घर उजाड़ा जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि लोगों की शिकायत थी। सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। एसडीएम विक्रम सिंह के अलावा सीओ नौतनवा गोपी नाथ सोनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ अभियान को देर शाम व्यापारियों ने रोक दिया। इस दौरान प्रशासन से उनकी कहा सुनी भी हुई। शाम छह बजे अतिक्रमण हटाते समय एक मकान को जब जेसीबी ने अतिक्रमण के हिस्से को तोड़ा जाने लगा तो  मकान मालिक ने विरोध शुरू कर दिया। कहा कि  अभियान बीच से शुरू किया गया है। जबकि इसकी शुरुआत आगे से या पीछे से होनी चाहिए।   इस दौरान कस्बे के कई लोगों से प्रशासन की नोकझोंक हो गई । अधिकारियों के  मनाने पर भी लोग नहीं माने और एक समान कार्य कराये जाने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed